Ad

हल्द्वानी : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़_बच्चों को सांप ने डसा,मासूम भाई-बहन की मौत..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के रामनगर से बेहद दुखद ख़बर है। यहां बीती रात में सांप के डसने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गयी। परिजन नाज़ुक हालत में बच्चों को पहले सीएचसी रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लेकर आये। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं इलाज के दौरान आज सुबह बेटे की भी मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के झांसी में पन्ना के रहने वाले राहुल रामनगर के पीरुमदारा में करीब 15 दिन पहले अपने परिवार के साथ आये हैं और यहां मजदूरी का कार्य करते हैं। राहुल ने बताया कल रात वह और उनका परिवार एक कमरे में सोए हुए थे अचानक बेटा देव(6)और बेटी नित्या(4) ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे। जिसे उनकी आंख खुल गई उन्होंने देखा सामने साप बैठा था और सांप ने दोनों ही बच्चों के हाथ पर डस लिया था।

परिजन फौरन दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएससी पहुंचे। जहां बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उनको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने नित्या को मृत घोषित कर दिया और बेटे देव का इलाज शुरू करते हुए गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट किया। लेकिन आज सुबह देव ने भी दम तोड़ दिया है। रोज़ी रोटी के लिये आये परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, उन्होंने अपने बच्चों को खो दिया।वहीं मासूम बच्चों की मौत से परिजन सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *