डबल मर्डर से दहला उत्तरप्रदेश का यह ज़िला..लेखपाल और उसकी पत्नी को धारदार हथियारों से उतारा मौत के घाट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. यहां तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव में चकबंदी लेखपाल और उसकी पत्नी की रविवार रात हत्या कर दी गई. सोमवार सुबह जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन कई थानों की पुलिस के साथ ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव निवासी (55) वर्षीय नगीना चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर मऊ जिले में कार्यरत थे.

रविवार की रात वह घर से कुछ दूरी पर गांव के बाहर अपने दूसरे निर्माणाधीन मकान पर अपनी पत्नी (52) वर्षीया मंसा देवी के साथ सो रहे थे. देर रात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से पति व पत्नी की हत्या कर फरार हो गए.

घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई तो कोहराम मच गया. चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *