Ad

इस दिन होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक..लिया जा सकता है ये बड़ा फैसला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : – देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ ऐसे में आज सीएम धामी हरिद्वार जाएंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे । जिसके चलते धामी कैबिनेट की पहली बैठक आज नहीं कल होगी ।

ADVERTISEMENTSAd

धामी की पहली कैबिनेट बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने संबंधी प्रस्ताव लाया जा सकता है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और सरकार विधानसभा सत्र में बजट या नए वित्तीय वर्ष के कुछ महीनों के लिए लेखानुदान लाएगी।

सूत्रों का कहना है कि फिलहाल चार महीनों के लिए लेखानुदान लाए जाने की संभावना है। इसके लिए जल्द विधानसभा सत्र आहूत किया जाएगा। लगभग तीन दिनीं यह सत्र अगले हफ्ते बुलाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के संकल्प से संबंधित प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के दौरान इस आशय की घोषणा की भी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *