ब्लैक मार्केटिंग में हल्द्वानी के इस कारोबारी को UP पुलिस ने किया अरेस्ट..मचा हड़कंप


हल्द्वानी में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब यूपी से आई पुलिस ने शहर के एक कारोबारी को अरेस्ट कर अपने साथ ले गई।
पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी के मामले में हल्द्वानी से एक पेट्रोल पंप स्वामी को उत्तर प्रदेश की पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर में चल रहे मुकदमे में पंप स्वामी पेशी पर नहीं जा रहा था। इसलिए गुरुवार को धामपुर थाना पुलिस हल्द्वानी पहुंची थी। कोतवाली पुलिस को सूचित करने के बाद ही पंप स्वामी को लेकर गई है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2010 में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी में मल्ला गोरखपुर वार्ड नम्बर 11 निवासी संजीव शर्मा का एक टैंकर यूपी में पकड़ा गया था। तब से मामले की जांच चल रही है। आरोप है कि इसके बाद से पंप स्वामी ने इस केस की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। वह पेशी पर भी नहीं गया। ऐसे में गुरुवार को धामपुर उत्तर प्रदेश थाना पुलिस हल्द्वानी पहुंची और पंप स्वामी को गिरफ्तार कर हल्द्वानी कोतवाली लाई।
यहां कोतवाली पुलिस को पूरी जानकारी देने के बाद पंप मालिक को अपने साथ ले गई। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया पंप स्वामी को गिरफ्तारी करने वाली टीम में धामपुर यूपी थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीशुपाल समेत एक दरोगा और सिपाही शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…