हल्द्वानी में 15 लाख की बड़ी चोरी,ज़ेवरों के साथ सिस्टम भी ले गए चोर..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के गोलापार इलाके में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर में करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। इस घटना ने इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया है। चोरों ने अपने पीछे कोई सुराग नहीं छोड़ा और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का सिस्टम भी उखाड़ ले गए, जिससे पुलिस के लिए जांच और मुश्किल हो गई है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र के गोलापार स्थित कुंवरपुर देवला तल्ला निवासी अजीम खान, जो एक फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर हैं, अपने परिवार के साथ दो दिन पहले बरेली गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके बंद घर में सेंध लगाकर करीब 15 तोला सोना और 4 लाख रुपये नकद चुरा लिया।

घर के मालिक वसीम खान ने बताया कि वे अपने माता-पिता को बरेली में डॉक्टर से दवाई दिलाने गए थे, लेकिन डॉक्टर न मिलने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। सुबह तड़के उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है और लाइट जल रही है। जब वसीम खान घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, सोने-चांदी के डिब्बे खाली थे और सीसीटीवी का DVR भी गायब था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन चोरों ने सीसीटीवी सिस्टम उखाड़ ले जाने के कारण कोई सुराग नहीं छोड़ा है। इससे जांच में काफी मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इलाके में बढ़ता चोरी का आतंक

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका लगातार चोरियों का शिकार हो रहा है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में दो चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी चोर को पकड़ा नहीं गया है। लोगों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page