नैनीताल में हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट के गोदाम में लगी भीषण आग..Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉलरोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में आज लगने से हड़कंप मच गया। यहां एक लकड़ी के पुराने गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
नैनीताल की मॉलरोड में एच.डी.एफ.सी. बैंक के पीछे एक लकड़ी के पुराने गोदाम में अचानक आग लग गई। रिहायशी क्षेत्र में टिन शेड में पुरानी लकड़ियों का गोदाम बना हुआ था, जिसमें लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुँची और आग बुझाने में जुट गई।
वहीं गोदाम के केयर टेकर प्रमोद सुयाल ने बताया कि क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक है और यहां रोजाना नशेड़ी बैठे रहते हैं। आशंका जताई है कि इन नशेड़ियों ने ही बीड़ी सिगरेट जलाकर फेंकी होगी जिससे आग भड़क गई। बताया कि गोदाम हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट का था, जिसमें पुरानी लकड़ी रखी हुई थी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NAINITAL आ रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, DM रयाल की खास अपील…
PCS अफसरों के ट्रांसफर_ मनीष कुमार सिंह की नैनीताल वापसी
उत्तराखंड में नई जिम्मेदारियां, इन नेताओं को मिले दायित्व
High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें