डराने निकले थे,अब माफी मांग रहे हैं… हल्द्वानी पुलिस ने अकड़ निकाल दी_ ViralVideo


हल्द्वानी की सड़कों पर राहगीरों को डराने और खुलेआम हुड़दंग मचाने वाले युवकों की गुंडागर्दी का पुलिस ने ऐसा हिसाब किया कि अकड़ मिनटों में गायब हो गई। हाथ में बेल्ट लहराकर लोगों को डराने का वीडियो वायरल हुआ तो SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लिया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
14 अगस्त की शाम दो नहरिया रोड, हल्द्वानी में दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक सरेआम हुड़दंग करते नजर आए। हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।
SSP के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से युवकों की पहचान शुरू की। इसके बाद चार युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान सीतेश आर्य (25), गोपाल आर्य (30), कुणाल बिष्ट (22) और विशाल कुमार (27) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, सीतेश आर्य शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने के संबंध में कार्रवाई की गई है। अन्य युवकों के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें भी सीज कर दीं। इनमें एक बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स/प्लैटिना बाइक थी, जिसके वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। दूसरी रॉयल एनफील्ड UK04AS-4102 को भी सीज किया गया है।
डराने निकले थे… अब हाथ जोड़कर माफी!
जिस सड़क पर कुछ देर पहले बेल्ट लहराकर दूसरों को डराने की कोशिश हो रही थी, वहीं कार्रवाई के बाद युवकों की अकड़ गायब और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए तस्वीरें सामने आईं। पुलिस की सख्ती ने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना और सड़क पर कानून को चुनौती देना भारी पड़ सकता है।
कैमरा कहीं भी हो सकता है… और पुलिस की नजर भी!



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज
Alert Police Clear the Way_नैनीताल-ज्योलीकोट रूट पर यातायात बहाल_Video
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज का रोमांच, डिजिटल डाइनोमोस ने मारी बाजी
खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत, अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तैयारी