स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

ख़बर शेयर करें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

तिरंगा यात्रा नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, समस्त पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

महापौर ने कहा कि आजादी के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। नगर निगम परिवार सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

     
Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *