

उत्तराखंड के कार्बेट नेशनल पार्क व उसके आस पास से सटे कॉर्बेट लैंडस्केप में जंगली जानवर पानी की तलाश में गांवों की ओर रुख न करें, इसके लिए वन विभाग ने मानव निर्मित वॉटर होल्स व नेचुरल वाटर होल्स में पानी भरने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे बढ़ती गर्मी में जानवरों को जंगल के अंदर ही पर्याप्त पानी मिल सके ।
बता दें कि कॉर्बेट नेशनल पार्क व रामनगर वन विभाग द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्राकर्तिक व मैन मेड वाटर होल्स के निर्माण के साथ ही नए व पुराने 150 से ज्यादा वाटर होल्स में पानी भरने का कार्य आज कल किया जा रहा है ।
गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी के चलते व पानी की जंगलों के अंदर कमी के चलते वन्यजीव पानी की तलाश में जंगलों से बाहर निकलकर आबादी की तरफ आ जाते है जिससे मानव वन्यजीव की घटनाएं बढ़ने का डर बना रहता है,वही इसको देखते हुए विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट पार्क प्रशासन, रामनगर वन प्रभाग व तराई पश्चिमी वन प्रभाग ये सभी वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र है ।
इसी के मद्देनजर कॉर्बेट प्रशासन के साथ ही सभी विभागों द्वारा जंगलों के अंदर लगभग 150 से ज्यादा वाटर होल्स बनाए गए जिसमे प्राकर्तिक मैन मेड वाटर होल्स सामिल है । बढ़ती गर्मी के चलते वन विभाग कुछ वाटर होल्स नए बनाये है व पुराने वाटर होल्स में टैंकरों से पानी भरने का कार्य आज कल किया जा रहा है,जिससे वन्यजीवों को जंगल के अंदर ही पानी उपलब्ध हो जाय व वन्यजीव बाहर न आये ।
वहीं ज्यादा जानकारी देते हुए वन विभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि हमारे द्वारा लगातार बढ़ती गर्मी के चलते सभी जंगलों के अन्दर बनाये नेचुरल व मेन मेड वाटर होल्स में पानी भरने का कार्य किया जा रहा है,व लगातार वाटर होल्स में निगरानी रखी जा रही है जिससे कि किसी भी वाटर होल्स में पानी की कमी न हो सके ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल
ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए
टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
इंसानियत शर्मसार: हादसे में मृतक के शव से लूट करने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार_haldwani
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा_ बिहार का नया सीएम कौन..?