खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों के लिए बड़ी राहत


देहरादून: खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने विदेशों में रह रहे, काम कर रहे या किसी कारणवश फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है।
राज्य सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निवेदिता कुकरेती (विशेष सचिव, गृह विभाग) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उनका मुख्य कार्य होगा
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से समन्वय
संबंधित देशों में भारतीय दूतावासों से संपर्क
प्रभावित नागरिकों को त्वरित सहायता और राहत
राज्य और जिला स्तर पर समन्वय स्थापित करना
हेल्पलाइन जारी – अब मदद बस एक कॉल दूर
सरकार ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया है-
मोबाइल – 9411112792
ईमेल: dgc-police-ua@nic.in
किसी भी प्रकार की परेशानी, संपर्क न होने या आपात स्थिति में इस हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, ईरान, इजराइल और ओमान में रह रहे उत्तराखण्ड के नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
संपर्क करते समय दें ये जरूरी जानकारी
मदद प्राप्त करने के लिए निम्न जानकारी देना अनिवार्य होगा:
नाम और पिता/पति का नाम
जिस देश में व्यक्ति मौजूद है
पूरा पता (विदेश में)
पासपोर्ट नंबर
मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर
ईमेल आईडी
वैकल्पिक संपर्क व्यक्ति (यदि संपर्क नहीं हो पा रहा हो)
उत्तराखण्ड में पूरा पता
उत्तराखण्ड में संपर्क व्यक्ति की जानकारी
- अन्य आवश्यक विवरण
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य संकट की घड़ी में हर उत्तराखण्डवासी तक मदद पहुंचाना है।
यह पहल न सिर्फ प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भरोसा भी दिलाती है कि “दूर रहकर भी अपने अकेले नहीं हैं, सरकार हर पल उनके साथ खड़ी है।”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड – बड़ी कार्रवाई_40 गिरफ्तार, पूरी चौकी सस्पेंड
खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों के लिए बड़ी राहत
खाकी ने निभाया फ़र्ज़ : हल्द्वानी से लापता तीन छात्रों को ढूंढ निकाला..
Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..
उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ