Ad

उत्तराखंड : यहां पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,अरेस्ट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राजधानी देहरादून के साहिया क्षेत्र में गुरुवार को महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। ग्राम फटेऊ में एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल व राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिन्नाटा सहित कई पटवारी व तहसील कर्मी मौके पर पहुंचे।

ADVERTISEMENTSAd

आरोपित पती ने अपनी सोती हुई पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार पाठल से जानलेवा वार किये जिससे कुछ ही देर में पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुँचे तहसीलदार कालसी व उनकी टीम ने हत्यारे पती को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार हत्यारे पती का नाम गजेन्द्र सिंह चौहान बताया जा रहा है। मृतक महिला का नाम गुडडी देवी बताया जा रहा है।

दोनों की एक ढाई साल की बच्ची भी है जो घटना के वक़्त कमरे में ही थी। हत्यारा पती हत्या के बाद जंगल की ओर भाग गया जिसे बाद में दबोच लिया गया जिससे हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया। वहीं बच्ची के रोने की आवाज पर गांव की महिलाओं एवं आस पास खेल रहे बच्चों ने देखा कि गुडडी देवी कमरे के अंदर खून से लथपथ बैड पर पडी हुई थी। मृतक महिला का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *