

उत्तराखंड वन विभाग ने 22 रेंज अधिकारियों के तबादले रद्द करने के बाद अब फिर इनके तबादले कर दिए। प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया है।
हाई कोर्ट के सख्त रुख के बाद वन महकमे ने वन क्षेत्राधिकारी व उप वन क्षेत्राधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 11 डिप्टी रैंजर हैं। प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल की ओर से गुरुवार को तबादला सूची जारी की गई है। हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई 27 अप्रैल नियत है।
विभाग ने वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लव शाह का गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, अखिलेश भट्ट का बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वरव, लतिका उनियाल का मसूरी वन प्रभाग, नितिन पंत का नैनीताल वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी का अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, जुगल किशोर का केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर, मनोज कुमार पांडे का चकराता वन प्रभाग, त्रिलोक सिंह बोरा का पिथौरागढ़ वन प्रभाग, अजय सिंह रावत का कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन, विजय सिंह नेगी का हरिद्वार वन प्रभाग एवं गोविंद सिंह पंवार का राजाजी टाइगर रिजर्व देहरादून तबादला किया गया है।
उधर उप वन क्षेत्राधिकारियों में हरीश गड़िया को चंपावत से वन वर्धनिक नैनीताल, शरणपाल सिंह कुंवर को बद्रीनाथ से मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण एवं मूल्यांकन दून, प्रदीप उनियाल को लैंसडाउन से टिहरी डैम प्रथम, हेम नेगी को तराई पूर्वी हल्द्वानी से भूमि संरक्षण नैनीताल, नवल किशोर कपिल को भूमि संरक्षण नैनीताल से तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, धर्मानंद सुनाल को तराई पूर्वी से वन वर्धनिक नैनीताल, कुलदीप सिंह को हरिक्षर से वन वर्धनिक साल क्षेत्र हल्द्वानी, दमन कुमार शर्मा को हल्द्वानी वे नैनीताल चिड़ियाघर, सुखदेव मुनि को तराई पूर्वी से वन वर्धनिक नैनीताल, हरिशंकर सिंह रावत को तराई पश्चिमी रामनगर से भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी तथा दीप सिंह मेहरा को हल्द्वानी से मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण एवं मूल्यांकन देहरादून भेजा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video