

उत्तराखंड : मौसम विज्ञान केंद्र से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं गरज और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आपदा संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को यात्रा से बचने और बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।
मंगलवार को ऐसा रहा हाल
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..