मास्क की जांच कर रहे पुलिस वाले कों युवक ने अचानक मारा थप्पड़.. हुआ फरार..वीडियो वायरल


उत्तर प्रदेश कुशीनगर में मास्क चेकिंग के दौरान एक लड़का दारोगा को थप्पड़ मारकर भाग निकला। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने केे बाद इस घटना की चर्चा जोरों पर है। वहीं पुलिस अपनी किरकिरी से बचने के लिये अज्ञात युवक पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की तैयारी कर रही है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में फाजिलनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह अपनी सरकारी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं।
वह गाड़ी में बैठे-बैठे ही एक लड़के को जिसने मास्क नहीं पहना है को डांटते दिख रहे हैं। कुछ समय बाद ही वह लड़का अचानक उन पर हाथ चला देता है और वहां से भाग निकलता है। यह देख बगल में खड़ा एक सिपाही उसको पकड़ने के लिये उसके पीछे दौड़ता है लेकिन लड़का उसकी पहुंच से दूर निकल जाता है। वायरल वीडियो देखने से यह घटना कस्बे के कालेज रोड की प्रतीत हो रही है क्योंकि कालेज रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिये मकान टूट रहे हैं। वहां नई सीसी रोड का निर्माण भी हुआ है जो वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता