साल के पहले दिन कुमाऊं की हसीन वादियों में कैंची धाम का नजारा_भक्तों का लगा तांता


उत्तराखण्ड के नैनीताल में नव वर्ष मनाने आए भक्तों ने एक जनवरी की सुबह कैंचीं धाम आश्रम में अपने शीश झुकाकर मन्नतें मांगी।

नैनीताल से लगभग 18 किलोमीटर दूर पड़ने वाले कैंचीं धाम में आज सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। ये सैलानी 30, 31 दिसंबर और उससे भी पहले से इस क्षेत्र में नया साल का जश्न मनाने के लिए पहुँचे हैं। पर्यटको ने अपने 2026 की शुरुआत बाबा नीब करोरी का आशीर्वाद लेकर से की।

देश विदेश से लोग 2025 को विदा करने और 2026 का स्वागत करने के लिए कुमाऊं की इन हसीन वादियों में पहुचें हैं। पर्यटकों की भारी भीड़ से मंदिर को जाने वाली सड़क खचाखच भर गई और यातायात बाधित हुआ।

नैनीताल में नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने कैंची धाम, नयना देवी मंदिर, हनुमान गढ़ में दर्शन के साथ कि। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ो की संख्या में भक्त कैंची धाम मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भवाली में ही सभी वाहनों को रोक दिया, और भवाली से कैंची धाम के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में