

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय तथा मनेरी क्षेत्र में शाम 4.55 बजे भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 आंकी गई। भूकंप से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल प्राप्त हो रही सूचना के अनुसार किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के अलावा मनेरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
बताते चलें कि उत्तरकाशी जनपद भूकंप के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है। यहां पूर्व में भी कई बार बड़े भूकंप आ चुके हैं। यही कारण है कि भूकंप के हल्के झटकों को महसूस कर भी क्षेत्रवासी सहम जाते हैं और तत्काल घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों में निकल जाते हैं। हालांकि आज भूकंप से कहीं से भी किसी नुकसान की सूचना नहीं है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




47 किलोमीटर तक चलती बस में दरिंदगी_ 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप
‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई