

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील के राजकीय इण्टर कॉलेज अमस्यारी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमस्यारी में 30 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय गत 24 अगस्त को स्कूली छात्राओं पर गुलदार के हमले के बाद फैली दहशत और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है।
बागेश्वर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि विद्यालय क्षेत्र के आस-पास प्रतिदिन बाघ स्थानीय जनता द्वारा देखा जा रहा है और आज विद्यालय परिसर में दोबारा गुलदार दिखा, जिससे दहशत बढ़ चली है। गुलदार के आंतक व दहशत का माहौल होने के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 30 अगस्त को विद्यालय में अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NAINITAL आ रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, DM रयाल की खास अपील…
PCS अफसरों के ट्रांसफर_ मनीष कुमार सिंह की नैनीताल वापसी
उत्तराखंड में नई जिम्मेदारियां, इन नेताओं को मिले दायित्व
High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें