Ad

उत्तराखंड : बच्चों से भरी स्कूली बस में लगी आग,ख़ाकी ने की हिफाज़त..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चमोली के हल्दापानी गोपेश्वर के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। बस से धुंआ निकलता देख वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं पुलिस ने बस चालक और स्कूल प्रबंधक को थाने में बुलाया है।मंगलवार को कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गोपेश्वर जा रही थी। हल्दापानी के पास बस से धुआं निकलने लग गया। गनीमत रही उसी वक़्त वहां से पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी गोपेश्वर से लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस के अंदर कुछ ही सेकंड में काफी धुआं फैल गया। गनीमत रही कि बस में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। पुलिस बस चालक को थाने लेकर आ गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधक को भी थाने में बुलाया गया है।

आज दिनांक 29/08/2023 को जब पुलिस उपाधीक्षक जनपद मुख्यालय से मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे तो रास्ते में हल्दापानी (गोपेश्वर) के पास क्राइस्ट एकेडमी की बस जो बच्चों को लेकर जा रही थी में अचानक आग लग गयी व कुछ ही सेकंडो में गाडी में धुंआ ही धुंआ हो गया व बच्चे चीखने-पुकारने लगे। जिसपर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपना वाहन रुकवाकर स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला। सकुशल बाहर आकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूल बसों की चैकिंग कर उसमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की जाएगी ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी ढिलाई अथवा छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित नियमों की उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित बस व विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस चालकों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *