Ad

दुःखद ख़बर – तवांग के पास सेना का हेलीकॉप्टर चीता हुआ क्रैश, एक पायलट शहीद..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज एक भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त  हो गया जिसमें एक पायलट शहीद हो गया। वहीं दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है। बता दें कि यह जानकारी सेना के एक अधिकारी ने दी है।  वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है। 

ADVERTISEMENTSAd

इस घटना को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है जिसमें यह कहा गया है कि यह घटना अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 10 बजे सेना का चीता हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान भर रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस घटना के बाद दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया है। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की मौत हो गई है। वे गंभीर रूप से घायल भी थे। ऐसे में दूसरे पायलट का उपचार जारी है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *