Ad

दुःखद हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकरा कर पलटी, चालक की मौत ..40 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड : दीपावली मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार करीब 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने तीन श्रद्धालुओं को उच्च उपचार के लिये रेफर किया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। शुक्रवार की देर शाम यूपी के जिला बदांयू ग्राम बारबारा, तालिमनगर, मीरजापुर, मलमपुर के करीब 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली सवार होकर नानकमत्ता साहिब से दीपावली मेला देखकर लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd

सितारगंज बिज्टी चौराहे के पास ट्रक को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के कारण राहगीरों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *