

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षान्त समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 26 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जायेगा।इस बार शिक्षा शास्त्र व राजनीतिक विज्ञान विषय में दो-दो विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया जायेगा।

दीक्षान्त समारोह को पूर्ण सफल व भव्य बनाने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आठवें दीक्षान्त समारोह में इस बार दो पदक कुलाधिपति,तीन पदक प्रायोजित के अलावा पांच स्वर्ण पदक स्नातक व 16 स्वर्ण पदक स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
इसके अलावा पांच पीएचडी के विद्यार्थियों को भी कुलाधिपति द्वारा डिग्री दी जाएगी।उन्होंने बताया कि इस दीक्षान्त समारोह में सम्मलित होने के लिए 200 विद्यार्थियों को बुलाया गया है। लेकिन उन्हें विश्वविद्यालय के पृथक काउण्टर से डिग्री प्रदान की जाएंगी, इसकी तैयारी कर ली गयी है।
कुलपति प्रो. नेगी ने बताया कि इस बार शिक्षाशास्त्र व राजनीतिक विषय में दो विद्यार्थियों के बाराबर-बराबर अंक आने के कारण उक्त विषयों में दो-दो विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे।उन्होंने बताया कि दीक्षान्त समारोह को पूर्णरूप से सफल बनाने हेतु विश्वविद्यालय परिवार द्वारा व्यापक स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।
समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उच्चशिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट भी समारोह की गरिमा बढ़ायेंगे।पत्रकार वार्ता के दौरान कुलपति के साथ कुलसचिव प्रो. पीडी पंत व विश्वविद्यालय के निदेशक भी मौजूद थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित