Ad

हल्द्वानी : शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम में की शिरकत,नशा मुक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी -ः पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हल्द्वानी में वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा,संस्कृति, सहकारिता,चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को चित्रपठ में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

ADVERTISEMENTSAd


इसके उपरान्त मंत्री धन सिंह रावत ने एम0बी0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में महिला छात्रावास एवं आई0टी0 लैब का निर्माण कार्य स्वीकृत धनराशि रू0 819.91 लाख की लागत का भूमिपूजन भी किया। इसके उपरान्त मंत्री श्री रावत ने नशा मुक्ति रैली कार्यक्रम में प्रतिभाग कि बतौर मुख्य अतिथि रावत ने कहा कि सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह जी के पुत्रों को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल 26 दिसंबर के दिन को वीर बाल दिवस के रुप में मनाते हैं. इस दिन उनकी वीरता और बलिदान के रुप में उनको याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि सन् 1699 में गुरू गोबिंद सिंह जी ने खालसा नामक सेना का गठन किया, जिसका मिशन लोगों को उत्पीड़न से बचाना था. मुगल साम्राज्य से खालसा संगठन को खतरा था. इसलिए 17वीं शताब्दी में आनंदपुर साहिब से सिखों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहे. कुछ समय बाद 1704 में सिखों को किला छोड़ना पड़ा।


श्री रावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे देश में सभी पीएम श्री स्कूलों में वीर बाल दिवस के रूप में हर साल मनाया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के सभी पीएम श्री स्कूलों को 02-02 करोड की धनराशि स्कूलों के आद्युनीकरण,स्मार्ट क्लासेस, फर्नीचर आदि के लिए दी जायेगी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मण्डी परिषद अनिल कपूर डब्बू, राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, स्वास्थ्य प्रतिनिधि राहुल झिंगर, नीरज बिष्ट, साकेत अग्रवाल, प्रकाश हरर्बोला, प्रदीप बिष्ट, मुकेश बोरा, प्रदीप जनौटी के साथ ही प्रधानाचार्य सुधा जोशी, खण्ड शिक्षाधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष गुरू सिंह सभा सदस्य रंजीत सिंह, सचिव जगमीत सिंह, संरक्षक नरेन्द्र जीत सिंह के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राये मौजूद रहे।


मंत्री धन सिंह रावत ने एम0बी0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में महिला छात्रावास एवं आई0टी0 लैब का निर्माण कार्य स्वीकृत धनराशि रू0 819.91 लाख की लागत का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदेश्य, राजेश शुक्ला, उच्च शिक्षा निदेशक प्रो0 सी0डी0 सूठा, प्राचार्य डॉ0 एन0एस0 बनकोटी के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 उच्च शिक्षा,संस्कृति, सहकारिता,चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को नशा मुक्ति संचेतना रैली कार्यक्रम एमबीपीजी इण्टर कॉलेज हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

    मंत्री श्री रावत ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे से हमे दूर रहना चाहिए। उन्होंन कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में हर जगह जागरूकता रैली का आयोजन कर रही है। जगरूकता के अभाव के कारण समाज मे कोई भी बुराई ज्यादा गति से फैलती हैं। समाज का वैज्ञानिक दृष्टिकोण होना अत्यंत आवश्यक हैं। समाज मे अंधविश्वास की तरह ही नशे की लत अधिक होने का एक कारण जागरूकता का अभाव भी हैं। जिनका संबंध सीधे तौर पर नशे से होता हैं। 


जागरूकता के अभाव के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग नशे के बचाव में इन कहानियों या कथाओं का सहारा लेता हैं। अतः सामाजिक जागरूकता का होना अत्यंत जरूरी हैं।
श्री रावत ने कहा कि आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पढ़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरुष तो पुरूष बहुत सी महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत में नशे का सेवन बिल्कुल हवा की तरह फैल रहा है और बहुत से लोगों की ज़िंदगियाँ खराब कर रहा है। बहुत से लोग इसका सेवन केवल अपनी लाइफस्टाइल को मेन्टेन करने के लिए करते हैं। आज के समय हालात यह है कि बहुत से घर नशे की वजह से बर्बाद होते जा रहे हैं। लोग नशा करने के बाद अपना होश खो देते है और वे घर जाकर अशांति फैलाते हैं। 
    
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *