यूनिटी मार्च : हल्द्वानी में गूंजेगा एकता का तराना


हल्द्वानी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकलेगा भव्य यूनिटी मार्च, देशभक्ति और एकता का संदेश देगा शहर
हल्द्वानी – राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के अवसर पर 31 अक्टूबर को हल्द्वानी शहर में एक भव्य यूनिटी मार्च (Unity March) का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के अधिकारी, नगर निगम प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और आमजन एक साथ मिलकर देश की एकता और अखंडता का संदेश देंगे।
नगर निगम सभा कक्ष हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अनामिका ने बताया कि यह पदयात्रा एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर तिकोनिया–ठंडी सड़क–हाइडिल गेट तक जाएगी और पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी।
सीडीओ अनामिका ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करेगा। उन्होंने पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि सभी विभागों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने भी जानकारी दी और नगर निगम की ओर से किए जा रहे इंतज़ामों की समीक्षा की।
इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, युवा भारत नैनीताल के उप निदेशक डोल्वी तेवतिया सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली