दुःखद हादसा: नैनीताल पुलिस की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, कांस्टेबल की मौत ,एक सिपाही की हालत नाज़ुक..



पुलिस महकमे से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है
उत्तराखंड पुलिस के जवान अरुण कुमार मौर्य की कैदियों को बागपत पेशी के लिए ले जाते समय गाड़ी एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई । इसके अलावा कांस्टेबल मनोज यादव बुरी तरह से घायल हो गए हैं । पुलिस कप्तान के अनुसार, पुलिस की दो टीमें शव और कैदियों को लेने के लिए रवाना हो गई हैं ।
नैनीताल पुलिस के लिए आज दुखद खबर सामने आई है । उत्तर प्रदेश के बागपत में उत्तराखंड पुलिस का वाहन कैदियों को न्यायालय में पेशी को ले जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया । पुलिस वाहन संख्या यू.के.04 जी.ए.0190 कैदियों को पेशी के लिए यू.पी.के बागपत क्रॉस कर रहा था जब वाहन अनियंत्रित होकर पहले ट्रक और फिर डिवाइडर से टकरा गया ।
घटना इतनी भयानक थी कि वाहन में मौजूद कॉन्स्टेबल अरुण कुमार मौर्य की मौत हो गई जबकि गाड़ी में मौजूद उनके साथी जवान मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए । एस.एस.पी.पंकज भट्ट ने बताया कि उनका कैदी वाहन धारा 420 के कैदियों को लेकर हरयाणा के जींद गया था, वापसी के दौरान वाहन मध्य प्रदेश के एक ट्रक से टकराकर पैराफिट में घुस गया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है । उन्होंने बताया कि नैनीताल पुलिस की दो टीमें कैदियों और मृतक को लेने के लिए इंस्पेक्टर उमेश मालिक गए हुए हैं ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..