हल्द्वानी में दो दिन चली जनसुनवाई,जांच आयोग ने सुनी जनता की आवाज़..


सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई, जो वर्तमान में एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष हैं।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोग के अध्यक्ष ध्यानी ने कहा कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जनता की समस्याओं और सुझावों को सुन रहा है, ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष एवं संतुलित रूप से तैयार की जा सके।
जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, नागरिकों, परीक्षा से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों एवं केंद्र प्रभारियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार रखे।
उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मांग की कि परीक्षाओं की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए तथा इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुझाव दिया गया कि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष माहौल में कराई जाएं।
इस अवसर पर सचिव विक्रम सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी एवं उप जिलाधिकारी राहुल शाह सहित अन्य अधिकारी सहित छात्र, छात्रा, कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य संगठनों के लोग उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..