

उत्तराखंड :

उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के आदेश को विधानसभा प्रशासन ने मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में चुनौती दी, जहां से खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर रोक लगाते हुए विधानसभा के आदेश को बरकरार रखा है। इस आदेश के बाद अब 196 कर्मचारियों की बर्खास्तगी बरकरार रहेगी।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आर.सी.खुल्बे की खंडपीठ ने विधानसभा प्रशासन की स्पेशल अपील पर सुनवाई की। 15 अक्टूबर को को एकलपीठ ने विधानसभा के आदेश दिनांक 27, 28 और 29 सितंबर पर रोक लगा दी थी। एकलपीठ ने सभी की दोबारा विधानसभा में नियुक्ति कर दी थी। इन कर्मचारियों से एक शपथपत्र मंगा गया था जिसे इन्होंने जमा कर दिया था। इससे पहले विधानसभा ने 27, 28 और 29 सितंबर के आदेश के बाद 196 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।
कर्मचारियों के अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने बताया कि इस आदेश को वो सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे वैज्ञानिक, मैसूर में एरीज की अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी
उत्तराखंड PCS परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 75 हजार 711अभ्यर्थी पेपर देने नहीं पहुंचे…
Watch..नैनीताल में ‘बर्निंग बुलेट’_ अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी
शंकर कोरंगा बोले_सरस मेला ग्रामीण हुनर, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच
तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे दुनिया के वैज्ञानिक, मैसूरु में एरीज की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी