उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह डोली धरती_भूकंप के तेज़ झटके


उत्तराखंड में शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक आए झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 5:13:17 बजे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई धरती से करीब 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
झटके लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर सतर्क नजर बनाए हुए है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी