Ad

मुख्तार अंसारी की मौत,स्लो प्वाइजन देने का लगाया था आरोप..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बाहुबली और उत्तर प्रदेश से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस खबर के तुरंत बाद ही बांदा मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

सूचना मिली कि मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां मुख्तार के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई। हालांकि, मुख्तार की जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था।

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार की रात तबीयत बिगड़ जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम को पुनः उसे जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बार फिर भी जांच कर उसकी हालत में सुधार का दावा किया था, लेकिन गुरुवार को देर शाम एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ गई। मुख्तार अंसारी बैरक में ही बेहोश होकर गिर गया, जिसे फौरन मेडिकल कॉलेज ले गया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आने के बाद बांदा से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया। मऊ, गाजीपुर और वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी का परिवार बांदा के लिए रवाना हो गया है। मुख्‍तार के वकील लियाकत ने दावा किया है कि मुख्‍तार की मौत नहीं उन्‍हें मारा गया है।

बीते दिनों कोर्ट में मुख्तार अंसारी ने बताया था उनको स्लो प्वाइजन देकर मारने की कोशिश की जा रही है। इन आरोपों के बाद जेल के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

बीते दिनों मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार हैं, उहोने कहा था , ‘मुख्तार अंसारी की हत्या करने की साजिश रची जा रही है, कई दिनों से ये साजिश चल रही है, परिवार ने तो कोर्ट में याचिका भी दी है कि मुख्तार अंसारी को दूसरे किसी राज्य में रखा जाए और वहां ट्रायल चलाया जाए. मौत का एक दिन निश्चित है लेकिन शैतान तो उनकी हत्या करने की कोशिश कर रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *