

उत्तराखण्ड में भीमताल के परिताल नदी में डूबे नाबालिग का शव एस.डी.आर.एफ.की टीम ने मुश्किलों के रैस्क्यू के बाद बरामद कर लिया है। शनविवर को अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया हल्द्वानी निवासी चिन्मय, नदी में नहाते वक्त डूब गया था। जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.और नैनीताल पुलिस टीम तभी से चिन्मय की तलाश में जुटी थी।
भीमताल में धारी से पदमपुरी मार्ग पर सड़क से दो किलोमीटर अंदर नदी में बने परीताल में शनिवार को हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय चिन्मय जीना डूब गया था।
शनविवर शाम के बाद रविवार को भी एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ.और पुलिस के गोताखोरों ने देर शाम तक लगातार खोजबीन की। चिन्मय की असफल तलाश से कोई फायदा नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार शनिवार को चिन्मय जीना अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया हुआ था। अचानक नदी में नहाते समय चिन्मय का पैर फिसला और वो डूब गया। चिन्मय की तलाश रविवार को जारी रही और इसमें एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.की टीम के अलावा स्थानीय लोगों के साथ रैस्क्यू अभियान चलाया गया।
लेकिन चिन्मय का पता नहीं चल सका जिसके बाद आज सवेरे से एक बार फिर से तलाश अभियान चलाया गया। आज एस.डी.आर.एफ.के गोताखोरों को सफलता मिली और चिन्मय के शव को कांटों की मदद से रैस्क्यू कर निकाला गया। चिन्मय की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..