

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में यू.के. एस.एस.एस.सी.पेपर लीक करने के आरोपी हाकम सिंह ने अपने रिमांड आदेश को चुनौती दी है। मामले को सुनने के बाद न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने सरकार से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को तय की गई है।
मामले के अनुसार हाकम सिंह ने उच्च न्यायलय में याचिका दायर कर कहा है कि उन्हें रिमांड पर गलत तरीके से लिया गया है। उन्हें रिमांड पर लेते समय आई.पी.सी.की धारा 41ए का अनुपालन नही किया गया। याचिका में यह भी कहा गया कि उन्हें किस अपराध के लिए रिमांड पर लिया गया ? शुरुआत में पुलिस ने उनके खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया और बाद में उसमें आई.पी.सी.की धारा 467, 468, 471 और 34 बढ़ा दी। पुलिस ने न ही इसकी जानकारी उन्हें दी और न ही इसकी कोई प्रति उन्हें दी गई। उनको रिमांड पर लेने से पहले इसकी प्रति दी जानी चाहिए थी। बिना कारण बताए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जबकि विवेचक का कहना है कि उन्हें न्यायिक अभिरक्षा से पहले इसकी जानकारी दी गयी थी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा