यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा


हल्द्वानी,
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के एमएड (स्पेशल) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा निर्धारित दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शामिल होकर अपने शैक्षणिक भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
प्रवेश परीक्षा – एसजीआरआर कॉलेज, देहरादून और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय मुख्यालय, हल्द्वानी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई।
विश्वविद्यालय के अनुसार एमएड (स्पेशल) पाठ्यक्रम के लिए कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से देहरादून केंद्र पर 207 अभ्यर्थियों में 164 उपस्थित रहे, जबकि 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं हल्द्वानी मुख्यालय में पंजीकृत 88 अभ्यर्थियों में से 66 ने परीक्षा दी और 22 अनुपस्थित रहे।
इस तरह दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 230 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 65 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा
प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर विशेष नजर रखी गई। परीक्षा नियंत्रक ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी मुख्यालय में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वहीं देहरादून के एसजीआरआर कॉलेज केंद्र पर डॉ. नरेंद्र जुगूड़ी, गोविंद सिंह और डॉ. सुभाष रमोला ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन, व्यवस्थाओं और अनुशासन का निरीक्षण किया।
विश्वविद्यालय के अनुसार दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हुई।
एमएड (स्पेशल) में प्रवेश की उम्मीद लेकर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह दिन उनके भविष्य की दिशा में एक अहम पड़ाव रहा। विशेष शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी आकांक्षाओं के बीच अब उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण और परिणाम का इंतजार रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…