कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video


उत्तराखण्ड में भवाली सैनिटोरियम से कैंचीधाम बाईपास पर कार के ऊपर एक भारी भरकम पेड़ गिरने से कार बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने सवारों को निकाला।
नैनीताल जिले में भवाली सैनिटोरियम से शुरू होने वाले कैंचीधाम बाईपास पर शनिवार देररात बरसात के कारण भूस्खलन की जद में एक पेड़ आ गया। शुक्रवार रात से शुरू हुई बरसात में जाबर नाले के समीप हुए भूस्खलन में एक भारी भरकम पेड़ भी नीचे सड़क पर गिर गया।
पेड़ सीधे नीचे से गुजर रही कार के ऊपर गिर गया। कार में सवार दो लोग पेड़ और मलबे के बीच फंस गए और हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, भवाली गांव निवासी सिकंदर गौरव और हिमांशु टम्टा अपने साले के साथ रोज की तरह शनिवार रात काम से घर लौट रहे थे।
जाबर नाले के पास अचानक सड़क किनारे का पेड़ भिसखलं के चपेट में आकर कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्टेयरिंग सिकंदर के पेट के पास आकर लग गया। इसके बाद कार मलबे में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सिकंदर को बाहर निकाला गया और वह घर पहुंचे।
पेड़ और मलबा सड़क पर गिरने से बाईपास मार्ग भी बंद हो गया। लगातार बारिश के कारण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम ने जे.सी.बी.की मदद से पेड़ और मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया।
ववरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…