

विधानसभा के भर्ती घपले में निरस्त की गईं 228 तदर्थ नियुक्तियों के मामले में बुधवार को 70 अन्य संबंधित कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई। इस संबंध में उन्हें पत्र जारी कर दिए गए।
इसके साथ ही भर्ती घपले में अब तक 205 कर्मियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। बताया गया कि शेष रह गईं 23 नियुक्तियों के संबंध में गुरुवार को सेवा समाप्ति के पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
निरस्त कर दी गईं थी 228 नियुक्तियां
भर्ती प्रकरण की जांच के बाद विधानसभा सचिवालय में वर्ष 2016 से 2021 तक हुईं 228 नियुक्तियां निरस्त कर दी गईं थी।
मार्शल के माध्यम से संबंधित कार्मिकों को हस्तगत कराए जा रहे पत्र
मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद सोमवार से इन नियुक्तियों के मामले में संबंधित कार्मिकों को सेवा समाप्ति के पत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो बुधवार को भी जारी रही। सेवा समाप्ति से संबंधित पत्र मार्शल के माध्यम से संबंधित कार्मिकों को हस्तगत कराए जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..