राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन


हल्द्वानी,
बैंकिंग व्यवस्था में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत 5-Day Banking और Equal PLI Formula की मांग को लेकर देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। लंबित मांगों के समाधान के लिए 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।
इस आंदोलन का असर हल्द्वानी में भी दिखाई देगा। बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा, हल्द्वानी के सामने तीनों दिन सुबह 10 बजे प्रदर्शन और सभा आयोजित की जाएगी।
“समझौता हुआ, अब अमल का इंतजार”
बैंक कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 5-Day Banking केवल कार्यदिवस कम करने की मांग नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते से जुड़ा विषय है। कर्मचारियों के मुताबिक इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि जब किसी मुद्दे पर दोनों पक्ष विधिवत समझौता कर चुके हों, तो उसके क्रियान्वयन में लगातार देरी कर्मचारियों के बीच असंतोष पैदा करती है। इसी वजह से संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि आज बैंकिंग सेवाओं का बड़ा हिस्सा डिजिटल माध्यमों से चौबीसों घंटे उपलब्ध है। ग्राहक मोबाइल और इंटरनेट के जरिए कई बैंकिंग सेवाएं घर बैठे हासिल कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर बैंक कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव, बढ़ती जिम्मेदारियां और बढ़ता कार्यभार बना हुआ है।
कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि बदलते डिजिटल बैंकिंग दौर में कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलना चाहिए। उनके अनुसार, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था कर्मचारियों के अधिकारों के साथ-साथ बेहतर कार्य संस्कृति की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।
11 सितंबर की हड़ताल के बाद अब तीन दिन का आंदोलन
संगठनों के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को भी 5-Day Banking और Equal PLI Formula की मांग को लेकर देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की गई थी। इसके बावजूद मांगों पर अपेक्षित समाधान नहीं निकलने के बाद अब तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि हस्ताक्षरित समझौते के सम्मान और लंबित मांगों के क्रियान्वयन के लिए है।
हल्द्वानी में तीनों दिन जुटेंगे बैंक कर्मचारी
उत्तरांचल बैंक एम्प्लाइज यूनियन की नैनीताल इकाई ने सभी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से 28, 29 और 30 सितंबर को सुबह 10 बजे SBI मुख्य शाखा, हल्द्वानी पहुंचकर प्रदर्शन और सभा में शामिल होने की अपील की है।
कारोबार पर पड़ सकता है बड़ा असर
बैंक कर्मचारियों की 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने के आसार हैं। लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज बाधित होने से व्यापारियों, कारोबारियों और आम ग्राहकों के लेनदेन पर असर पड़ सकता है। खासकर चेक क्लियरेंस, नकद लेनदेन और अन्य बैंकिंग जरूरतों के प्रभावित होने से कारोबार जगत को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हड़ताल के तीन दिनों में बाजार और व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…