

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी टीम की घोषणा कर दी है. नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसके साथ ही गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को भी महासचिव नियुक्त किया गया है। पूरे उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. संजय बंदी को केंद्रीय टीम में शामिल कर पार्टी ने तेलंगाना के लिए संदेश दिया है. कैलाशविजयवर्गीय, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह को फिर से मौका मिला है. सभी को फिर से महामंत्री बनाया गया है.
कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटोनी के बेटे अरुण एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. एंटनी कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे. गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को केंद्रीय टीम में एंट्री देकर यूपी की राजनीति को बड़ा संदेश दिया गया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।
इनकी हुई छट्टी
आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को राष्ट्रीय टीम से हटाया गया. सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटा दिया गया है. मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सह कोषाध्यक्ष को हटाया गया. उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है ।
केंद्रीय उपाध्यक्ष
रमन सिंह- छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे- राजस्थान
रघुबर दास- झारखंड
सौदान सिंह- मध्य प्रदेश
वैजयंत पांडा- ओडिशा
सरोज पांडेय- छत्तीसगढ़
रेखा वर्मा- उत्तर प्रदेश
डी के अरुण- तेलंगाना
एम चौबा एओ- नगालैंड
अब्दुल्ला कुट्टी- केरल
लक्ष्मीकांत बाजपेई- उत्तर प्रदेश
लता उसेंडी- छत्तीसगढ़
तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री
अरुण सिंह- उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गी- मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम- दिल्ली
तरुण चुग- पंजाब
विनोद तावड़े- महाराष्ट्र
सुनील बंसल- राजस्थान
संजय बंदी- तेलंगाना
राधामोहन अग्रवाल- उत्तर प्रदेश
देखिए राष्ट्रीय स्तर पर किस नेता को क्या मिली जिम्मेदारी …





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी
स्कूलों की मनमर्जी खत्म,अब नियम से तय होगा किराया
Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार
स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार