Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार


Haldwani/नैनीताल : जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी दीपांशु बेलवाल को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जनपद में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोरगलिया पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार, सुंदरपुर बेलवाल (गोलापार) निवासी दीपांशु बेलवाल पर आरोप है कि उसने जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर शिकायतकर्ता कमला देवी (नवाबी रोड, हल्द्वानी) सहित अन्य लोगों से करीब 1.44 करोड़ रुपये की ठगी की।
इस मामले में वर्ष 2025 में थाना चोरगलिया में धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video