

ग्लोबल बाघ दिवस पर कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत सावल्दे नदी के पुल पर एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर सहित वन कर्मियों ने बाघ के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट किया जाएगा।
कॉर्बेट के वन कर्मियों की मानें तो जिस स्थान पर बाघिन का शव पड़ा मिला, वह राजस्व भूमि है यानी वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत इलाका है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंजर संदीप गिरी ने बताया शनिवार सुबह सावल्दे के ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक बाघिन के शव पड़े होने की सूचना दी थी।बाघिन की उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच होगी। बाघिन का शव राजस्व भूमि यानी तराई पश्चिम क्षेत्र के आमपोखरा रेंज के इलाके में पड़ा हुआ था। बाघिन की मौत वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे लगेगा। बता दें कि रामनगर में ग्लोबल टाइगर दिवस का कार्यक्रम आज है और ऐसे में एक बाघिन की मौत होने हड़कंप मचा है।
कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अन्तर्गत पड़ने वाली ढेला नदी में आज सुबह बाघ का शव मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि बाघ ढेला रेंज के सांवल्दे पूल के नीचे मिला है। यह शव बाघिन का है जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष की बताई जा रही है।
वहीं मौके पर पहुंचे कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया कि प्रथम द्रष्टया बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में होना प्रतीत हुआ है, बाघ के शरीर मे कई गहरे घाव के निशान मिले है।वहीं पार्क निदेशक डॉ धीरज पांडे ने कहाँ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारणों का पता चलेगा, उन्होंने बताया कि ये बाघिन की चहलकदमी इस क्षेत्र में काफी लंबे समय देखी जा रही थी.आपको बता दें कि आज ग्लोबल टाइगर डे की मेजबानी कॉर्बेट प्रशासन कर रहा है, जहां आज रामनगर कॉर्बेट पार्क में केंद्रीय वन मंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के सभी टाइगर रिजर्व के आला अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी