हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video


हल्द्वानी (नैनीताल): जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 60 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत की गई, जिसमें डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में लगातार सख्ती बरती जा रही है।
चेकिंग के दौरान पकड़ी गई तस्कर
25 मार्च को पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बेलबाबा क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध नजर आई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹60.90 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार महिला की पहचान:
कनिका (40 वर्ष)निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर
अभियुक्ता के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच कर रही है।
इस सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹2500 का इनाम दिया है।
एसएसपी ने साफ कहा है कि
“जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त (Attachment) करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है, ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ