

उत्तराखण्ड के नैनीताल में प्रोटेक्टिव वन क्षेत्र से तेज बरसात के बीच अतिक्रमणकारियों और उनके घोड़ों को हटाया गया। जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वन विभाग ने अवैध निर्माण ढहाया।
नैनीताल के बारह पत्थर क्षेत्र में वन विभाग के नियंत्रण वाले कंपार्टमेंट नंबर 25 में वन विभाग की टीम जिला प्रशासन और पुलिस के साथ पहुंची। भारी बरसात के बावजूद टीम ने तीन दिन पहले दी चेतावनी के बावजूद बसे अतिक्रमणकारियों के ठिकाने ढहा दिए।
मुख्यमंत्री की जंगलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देशों के बाद आज वन विभाग ने अपने प्रोटेक्टिव वन क्षेत्र से आठ एकड़ में कब्जा कर बैठे दस परिवार और उनके घोड़ों को हटवा दिया। इस क्षेत्र में लगभग 12 घोड़ों के अस्तबल भी बनाए गए थे और 19 दरवाजों वाले जॉइंट घर मिले। लैंड्स एंड बीट में नारायण नगर को जाने वाले कब्रिस्तान मार्ग से इस अतिक्रमण को हटवाया गया।
लगभग 100 मीटर जंगल क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों का कहना था कि उनकी भूमि नगर पालिका की है जबकि वन विभाग इसे अपना बता रहा है। उनका कहना है कि उन्हें सभी धर्मों के मैट्रोपोल से हटाए जाने की तरह ही यहां से भी हटाया जाए। वन विभाग ने कहा कि जंगलों में अतिक्रमण बर्दास्त नहीं होगा और इस बात पर भी नजर रखी जा रही है कि ये लोग किसी दूसरी जगह के जंगल को न घेरें।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video