Ad

बड़ी खबर : (हल्द्वानी) कल होने वाली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रशासन ने कसी कमर..देखिये क्या ख़ाका किया गया है तैयार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन की कल से होने जा रही हड़ताल से आम लोगों को परेशानी हो सकती है, इसलिए बार-बार की हड़ताल के चलते लंबे समय तक बिजली की कटौती हो गई थी, जिससे आम आदमी बहुत परेशान हो गया था, ऐसे में इस बार हड़ताल से आम आदमी को दिक्कत है ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा विभाग की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर डीएम नैनीताल और एसएसपी नैनीताल ने एक बैठक की है। जिसके बाद जन निर्देश जारी किया गया ताकि सभी विद्युत केंद्रों में जहां से विद्युत की सप्लाई होती है वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं

ताकि कोई पावरकट ना कर सके, वही इलेक्ट्रिक विषय में आईटीआई कर चुके बच्चों को भी बिजली घरों पर लगाया जाएगा, ताकि विद्युत आपूर्ति में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आ सके। शासन द्वारा हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा भी लगाया जा रहा है और जो कर्मचारी विद्युत आपूर्ति को बाधित करने में लगेगा,

उसके खिलाफ एस्मा दर्ज किया जाएगा। वहीं विद्युत आपूर्ति खराब होने पर एक मोबाइल टीम तैनात की गई है, जो कि मौके पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति को ठीक करने का काम करेगी। ऊर्जा विभाग की हड़ताल को लेकर प्रशासन अपनी पूरी तैयारी कर चुका है। सभी बिजली घरों व बड़े केंद्रों पर प्रशासन पुलिस के साथ ही टेक्नीशियन की टीम तैनात रहेगी, आम आदमी को किसी तरह की दिक्कत है ना हो इसको लेकर भी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

बाइट- मनीष कुमार सिंह, एसडीएम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *