इंस्पिरेशन में यादगार रहा टीचर्स डे_अलग अंदाज में दिखे शिक्षक..


इंस्पिरेशन में यादगार रहा टीचर्स डे, अलग अंदाज में दिखे शिक्षक..

हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और विद्यालय के संस्थापक स्व. एन.सी. बल्यूटिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

समारोह में शिक्षकों ने पढ़ाने की जिम्मेदारी से इतर गीत, संगीत, नृत्य और खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।स्वागत गीत के बाद प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने न्याय व्यवस्था पर व्यंग्यात्मक कविता प्रस्तुत कर माहौल को खास बना दिया। शिक्षकों की प्रस्तुतियों और सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में खूब रंग भरे।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और प्रस्तुतियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि भट्ट ने किया, जबकि संगीत विभाग के संजय गोस्वामी और मोहित पंत का विशेष योगदान रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बारिश में भी नहीं थमा विरोध, हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू_ शुद्धिकरण विवाद
इंस्पिरेशन में यादगार रहा टीचर्स डे_अलग अंदाज में दिखे शिक्षक..
मौसम बिगड़ा_कल स्कूलों की छुट्टी….
हल्द्वानी में इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश,म्यूल खातों से हेराफेरी..
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani