Ad

सावधान ! कहीं आपके सामान को तो अपना नहीं बना लेगी यह महिला ? कौन है और क्यों कर रही है यह ऐसे काम ???

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में आजकल एक महिला आम जनता को परेशान करने में जुटी है। अधेड़ उम्र की महिला लोगों के सामान और वाहनों को अपना बताकर हंगामा खड़ा कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में अधेड़ उम्र की एक महिला मंगलवार को सवेरे के समय बी.डी.पाण्डे अस्पताल के डॉक्टर अज़हर का बैग छीनते कैमरे में कैद हो गई। काफी देर चले इस हंगामे के बाद बड़ी मुश्किल से डॉक्टर लैपटॉप रखे अपने ही बैग को हासिल कर सके। महिला को बमुश्किल अस्पताल से बाहर खदेड़ा जा सका। एक अन्य मामले में सामान्य परिवार की दिखने वाली यही महिला एक स्कूटी को अपना बताने लगी।

यहां इस महिला ने एक नीले रंग की स्कूटी को अपना बताया और फिर हंगामा खड़ा होने पर लोगों से भीड़ नहीं लगाने को कहा। महिला ने स्कूटी संख्या यू.के.04 वाय 5706 को अपना बताना शुरू कर दिया। महिला ने स्कूटी उसके असली मालिक को देने से इनकार कर दिया और स्कूटी का पंजीकरण नंबर पूछे जाने पर थाने जाकर जानकारी लेने की धमकी दे दी।

इस बीच महिला को देखकर वहां मौजूद स्कूटी मालिक के बच्चे भी डर गए, जिन्हें तत्काल वहां से हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि मल्लीताल की बाजार में भी उक्त महिला ने इसी तरह अलग अलग हरकतें कर हंगामा मचा दिया था।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *