मदरसन कंपनी में महिला कर्मी की संदिग्ध मौत_cctv फुटेज सामने आया..


लालकुआं। क्षेत्र की चर्चित औद्योगिक इकाई में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मदरसन कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी अचानक चलते-चलते गिर पड़ी। महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान रिमझिम के रूप में हुई है, जो कंपनी में कार्यरत थी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है।
प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है रिमझिम कंपनी परिसर के सामने अचानक बेहोश होकर गिर गई थी। इसके बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस के जरिए उसे बेस अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना के बाद मृतका के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। उनका आरोप है कि हल्दूचौड़ अस्पताल, सुशीला तिवारी अस्पताल या रास्ते में पड़ने वाले किसी अन्य चिकित्सालय में तत्काल इलाज नहीं कराया गया।
परिजनों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन ने स्थिति की गंभीरता को समय पर नहीं समझा और उपचार में देरी की गई। अब परिवार लालकुआं कोतवाली में तहरीर देने की तैयारी कर रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और कंपनी कर्मचारियों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
हाईकोर्ट- बीमारी आपने दी है, इलाज भी आप करेंगे_कुमाऊं में टैस्टिंग लैब पर जल्दी करें