Ad

वोट की ताकत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : सुमित हृदयेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। वोट की ताकत, मतदाता के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को महानगर कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण मार्च निकालकर मताधिकार की रक्षा का मुद्दा बुलंद किया। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई।

ADVERTISEMENTSAd

‘वोट पर सवाल उठेंगे तो जवाब भी देना होगा’

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मताधिकार से किसी भी तरह का खिलवाड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग से स्पष्ट, तथ्यात्मक और पारदर्शी जवाब देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार दिया है और इस अधिकार की रक्षा करना जरूरी है। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े सवालों पर कांग्रेस की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

बूथ-बूथ पहुंचेगी कांग्रेस, मतदाता सूची की होगी पड़ताल

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मतदान के अधिकार की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। मतदाता सूची में किसी भी तरह की विसंगति की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और शिकायतों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ और वार्ड स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को अपनी और परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज जानकारी जांचने के लिए जागरूक करेंगे। किसी भी गड़बड़ी की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

लोकतंत्र की लड़ाई को जन-जन तक ले जाने की तैयारी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी प्रक्रिया और जवाबदेही लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य हैं। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सांगुड़ी, प्रदेश महासचिव भागीरथी बिष्ट, प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी और कानू बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट और जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, BLA-1 डॉ. मयंक भट्ट, एससी विभाग महानगर अध्यक्ष शंकर कोहली, पार्षद मोना शर्मा, मोहम्मद गुफरान और नीमा भट्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *