Video – हेलीकॉप्टर 15 मिनट तक घने बादलों में फंसा_हुकुम सिंह कुंवर और अनिल डब्बू थे सवार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी पायलट ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित हल्द्वानी पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने शाम करीब 5:25 बजे चंपावत से हल्द्वानी के लिए उड़ान भरी थी। आधे रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया और हेलीकॉप्टर घने बादलों के बीच फंस गया। ऐसी स्थिति में पायलट ने घबराने के बजाय सावधानीपूर्वक हेलीकॉप्टर की दिशा बदली और नदी के मार्ग का सहारा लेते हुए गौला नदी के आसपास से हल्द्वानी की ओर बढ़े।

इस दौरान शाम ढलने लगी थी और रोशनी भी कम हो रही थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में पायलट की सूझबूझ और अनुभव बेहद अहम साबित हुए। आखिरकार हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सकुशल हल्द्वानी पहुंच गए।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *