CM के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू और पार्षद प्रीति आर्या नजरबंद


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे से पहले विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू और पार्षद प्रीति आर्या को पुलिस ने राजपुरा स्थित उनके आवास पर गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया। इस दौरान पुलिस और हेमन्त साहू के बीच धक्का-मुक्की एवं खींचतान भी हुई।
हेमन्त साहू ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जूझ रही है।
हल्द्वानी की सड़कों की हालत खराब है, आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने में लगी है।
साहू ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और जनसमस्याओं के लिए आवाज उठाना हमारा अधिकार है। आखिर सरकार जनता की आवाज से इतना घबरा क्यों रही है? जनता को राहत देने के बजाय विरोध करने वालों को नजरबंद करना कहां का न्याय है? महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर और बदहाल सड़कों जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
पार्षद प्रीति आर्या ने महिलाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिलाओं को घर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकें। महिलाओं को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि रोजगार के वास्तविक अवसर मिलने चाहिए।
हेमन्त साहू ने स्पष्ट किया कि जनता के मुद्दों को उठाना जारी रहेगा। जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता की आवाज बुलंद करना ही उनकी प्राथमिकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


CM के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू और पार्षद प्रीति आर्या नजरबंद
वोट की ताकत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : सुमित हृदयेश
Video – हेलीकॉप्टर 15 मिनट तक घने बादलों में फंसा_हुकुम सिंह कुंवर और अनिल डब्बू थे सवार
प्रिंट से डिजिटल मीडिया तक सबकी जवाबदेही तय हो, प्रेस काउंसिल का दायरा बढ़ाकर ‘मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया’ बनाने की मांग
देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात : पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पति फरार