इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन


काठगोदाम। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल काठगोदाम में 8 अगस्त को अंतर्सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया, जिसमें कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के चारों सदनों- लाल, हरा, पीला और नीला—के प्रतिभागियों ने पक्ष-विपक्ष में प्रभावी तर्क रखते हुए अपनी वक्तृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।
वर्ग-1 में नीला सदन प्रथम, पीला सदन द्वितीय और लाल सदन तृतीय रहा। वहीं वर्ग-2 में पीला सदन प्रथम, नीला सदन द्वितीय और हरा सदन तृतीय स्थान पर रहा।
व्यक्तिगत वर्ग में वर्ग-1 की अदिति बरदाईला प्रथम, व्योम जोशी द्वितीय और मायना पाटनी तृतीय रहीं। वर्ग-2 में युक्ति तिवारी प्रथम, प्रियांशी सिंह द्वितीय और अदिति मिश्रा तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन अमृता साह और अयाना चौहान ने निर्णायक मंडल के रूप में किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए आयोजकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका रश्मि भट्ट समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन
दर्दनाक हादसा: मिक्सर ट्रैक्टर ने ग्राफिक एरा की B.Tech छात्रा को कुचला, मौत
Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती,घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड_भाजपा की नई टीम तैयार, पहाड़ से मैदान तक साधा संतुलन
High Court ने चीफ इंजीनियर को अवमानना का दोषी माना, CS को दिया आदेश..