हल्द्वानी से ओखलकांडा जा रहा लोडेड ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत तीन घायल


उत्तराखण्ड के ओखलकांडा में सिंचाई विभाग का सामान लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरने से एक कि मौत तीन घायल।
नैनीताल जिले में दोपहर डेढ़ बजे एक ट्रक सिंचाई विभाग का सामान लेकर हल्द्वानी से मल्ला ओखलकांडा की तरफ को जा रहा था, जब वो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकी तीन लोग घायल हो गए। सिंचाई का मालवाहक ट्रक संख्या यू.के.04 सी.बी.1819 था।
मृतक का नाम धानाचूली निवासी 25 वर्षीय कमल जोशी बताया जा रहा है, जबकि 24 वर्षीय रोहित कुमार, 59 वर्षीय दीवान सिंह मेहता और 27 वर्षीय पंकज बिष्ट घायल हैं। प्रशासन और पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने रैस्क्यू में बड़ा योगदान किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव, फ्लैश फ्लड की चेतावनी