दर्दनाक हादसा: मिक्सर ट्रैक्टर ने ग्राफिक एरा की B.Tech छात्रा को कुचला, मौत


देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार मिक्सर ट्रैक्टर ने पैदल जा रही दो बहनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की B.Tech प्रथम वर्ष की छात्रा वैष्णवी रावत की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन कृतिका रावत घायल हो गई।
हादसा रविवार रात करीब 8:45 बजे चार खंभा चौक के पास हुआ। दिल्ली के पटेल नगर की रहने वाली 18 वर्षीय वैष्णवी अपनी बड़ी बहन के साथ इवनिंग वॉक के बाद कमरे की ओर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार मिक्सर ट्रैक्टर (UP 12 BF 7297) ने दोनों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैष्णवी सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वैष्णवी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बहन के सामने उजड़ गई जिंदगी
वैष्णवी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी बड़ी बहन कृतिका ने पुलिस को हादसे की पूरी जानकारी दी। वैष्णवी दिल्ली से देहरादून आकर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में B.Tech प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिवार ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि पढ़ाई और बेहतर भविष्य के सपने लेकर देहरादून आई बेटी इतनी दर्दनाक तरीके से उनसे हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
आरोपी चालक हिरासत में
क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार, पुलिस ने हादसे में शामिल मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दिल्ली में रह रहे वैष्णवी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कॉलेज प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन