Ad

नंदा देवी महोत्सव में कड़ी निगरानी, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वायड एक्टिव..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: इस वर्ष के नंदा देवी महोत्सव के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। महोत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड टीम द्वारा सरोवर नगरी के सभी प्रमुख स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया गया है। पुलिस बल के द्वारा सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, पार्कों, बाजार क्षेत्रों और अन्य प्रमुख स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ और फ्रिस्किंग कर रही हैं।

इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था में और भी बढ़ोतरी की गई है, जहां सीसीटीवी सर्विलांस और ड्रोन निगरानी की मदद से पूरे शहर की निगरानी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से उच्च स्तरीय दृष्टिकोण से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध स्थिति का तुरंत पता चल सके।

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (112) या मेला कंट्रोल पर दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *